कैफे मे मारपीट करने के आरोप में 02 गिरफ्तार



त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ***/ जिले के बालको में बालको टॉउनशीप कैफे संचालित है। 10 नवंबर को शाम के समय दो व्यक्ति कैफे पर आये और दुकान मे खाने का सामान लेकर दुकान के बाहर आ गए उसके उपरान्त दोनों आपस में किसी बात को लेकर वाद-विवाद कर गाली गलौच करने लगे। दुकान में लगी बॉस की बल्ली को तोड़कर दुकान मे लगे ग्लोसाइन बोर्ड को उनके द्वारा तोड़ दिया गया। जिसे प्रार्थी के द्वारा मना करने पर प्रार्थी के साथ गाली-गलौच कर जान से मारने की धमकी देकर मारपीट करने के लिए प्रार्थी के कॉलर को पकड लिये जाने का आरोप लगा हैं। जिसे आसपास के लोग छुड़वाये, प्रार्थी के द्वारा थाना में आकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया। प्रार्थी कि रिपोर्ट पर आरोपीयों के विरुद्ध अपराध कमांक 633/2024 धारा 296, 351 (2) 324 (4) 3 (5) बी.एन.एस. पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों से प्राप्त दिशा-निर्देश के परिपालन मे टीम के द्वारा कथित आरोपियों की पतासाजी कर उनको तलब किया गया। पूछताछ के दौरान दुकान में तोड़फोड़ करना एवं मारपीट की घटना को अंजाम देना उनके द्वारा स्वीकार किया गया। एक आरोपी के निशानदेही पर दूसरे आरोपी को तलब किया गया। बताया जा रहा हैं की दुसरा कथित आरोपी पूर्व मे भी मारपीट की घटनाओं मे शामिल रह चुका है। जिसे थाना बालको के प्रकरण में रिमांड पर भेजा जा चुका है। जिसका 02 वारंट को भी तामिल किया गया है। जिनको जमानत पर रिहा किया गया है।

