October 30, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 

 

 

भ्रामक प्रचार और संवैधानिक संस्थाओं पर हमले का युवा दें मुंहतोड़ जवाब: विधायक चैतराम अटामी एवं भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**// दंतेवाड़ा। शासकीय दंतेश्वरी स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्रांगण में आज युवाओं की ऊर्जा और राष्ट्रभक्ति का अभूतपूर्व संगम देखने को मिला। ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ विषय पर आयोजित भव्य युवा संवाद कार्यक्रम में कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा, राष्ट्रीय सुरक्षा और सुशासन के प्रति अपनी अटूट प्रतिबद्धता दोहराई। कार्यक्रम का आगाज मां भारती और छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण के साथ हुआ। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. के. एम. प्रसाद ने अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया।
संवैधानिक शुचिता पर प्रहार बर्दाश्त नहीं: संतोष गुप्ता
भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता ने विपक्ष की कार्यशैली पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि राजनीतिक स्वार्थ के चलते चुनाव आयोग (ECI) और केंद्र सरकार जैसी शीर्ष संवैधानिक संस्थाओं पर अविश्वास पैदा करने की सुनियोजित साजिश रची जा रही है। उन्होंने दो टूक कहा, “राष्ट्रीय सुरक्षा को दरकिनार कर घुसपैठियों के प्रति तुष्टिकरण और लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने वाली अराजक ताकतों को अब तथ्यपरक जवाब देने का समय आ गया है। ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान देश की लोकतांत्रिक शुचिता और जनता के विश्वास को अक्षुण्ण रखने की राष्ट्रव्यापी मुहिम है।”

 

 

युवा ही सशक्त भारत की रीढ़: विधायक चैतराम अटामी
मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक चैतराम अटामी ने विद्यार्थियों में नया जोश भरते हुए कहा कि आज का सजग युवा ही कल के समृद्ध भारत का निर्माता है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की असली ताकत जनभागीदारी में निहित है और जब युवा जागरूक होकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखता है, तो कोई भी अराजक ताकत देश की नींव नहीं हिला सकती।
जिला पंचायत अध्यक्ष नंदलाल मुड़ामी एवं जनभागीदारी समिति अध्यक्ष राहुल असरानी ने भी युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों का बोध ही एक सशक्त नागरिक की पहचान है।
सीधे सवाल, बेबाक जवाब: युवा संवाद और हस्ताक्षर अभियान बना आकर्षण
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण ‘ओपन माइक संवाद’ रहा, जहां छात्र-छात्राओं ने जनप्रतिनिधियों के सामने ज्वलंत सामाजिक व राष्ट्रीय मुद्दों पर बेबाकी से सवाल दागे। जनप्रतिनिधियों ने तार्किक और स्पष्ट उत्तर देकर विद्यार्थियों की शंकाओं का समाधान किया।

 

कार्यक्रम के दौरान विधायक चैतराम अटामी ने समूचे सभागार को लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा की शपथ दिलाई। इसके पश्चात छात्र-छात्राओं और अतिथियों ने ‘विकसित भारत व लोकतंत्र पर अटूट विश्वास’ के संकल्प पत्र पर हस्ताक्षर कर अपने अभियान को गति दी।
जनप्रतिनिधियों व युवाओं का उमड़ा जनसैलाब
कार्यक्रम का कुशल संचालन प्रोफेसर दिनेश लहरी ने किया। राष्ट्रगान के सम्मानपूर्ण गायन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष अरविंद कुंजाम, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती पायल गुप्ता, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती तिलेश्वरी नागेश, जनपद अध्यक्ष श्रीमती सुनीता भास्कर, नगर पालिका उपाध्यक्ष गुप्त कलाश मिश्रा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष पिंटू राम उइके, जनपद सदस्य रामू नेताम, सरपंच मुन्नी भास्कर, पार्षद श्रवण कड़ती, लक्ष्मी यादव, मोहन ठाकुर, कार्यक्रम सह-संयोजक राजेंद्र सिंह ठाकुर, दंतेश्वरी सोरी, नितेश अधिकारी, वीरेश मिश्रा, भावना परघानिया, निखिल नाग, सूरज सिंह, चंद्रकांत स्वाई, विशेष सिंह, गौरव भवानी, वेणु शंकर नेताम, शिव प्रताप, बृजेश राणा, प्रियंका बिश्वास, अनीश जॉर्ज, राहुल सोनवानी, बालकृष्णा, मनीष देवांगन, नीलेश कुड़ियाम, साहित्य मंडावी, राजा साहू, तुषार भगत, गौरव ठाकुर, विकास देवांगन सहित भारी संख्या में पंच-सरपंच, भाजयुमो कार्यकर्ता एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.