May 26, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


त्रिनेत्र टाइम्स  कोरबा  सार्वजनिक क्षेत्र के वृहद उपक्रम कोल् इंडिया के अधीन संचालित एसईसीएल बिलासपुर की कोरबा-पश्चिम क्षेत्र में स्थापित खुले मुहाने की गेवरा कोयला परियोजना अंतर्गत एसईसीएल की मेगा परियोजना साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) के दीपका क्षेत्र में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने बड़ी कार्यवाही करते हुए दो स्थानीय निवासियों के घरों पर छापा मारा। बताया जा रहा हैं की यह कार्यवाही एसईसीएल प्रभावित खदान क्षेत्र में मुआवजा वितरण में गड़बड़ी की शिकायतों के आरोप पर की गई है।
अपुस्ट जानकारी के अनुसार सीबीआई की टीम ने दीपका निवासी और हरदीबाजार निवासी के घरों पर छापा मारा और दस्तावेजों की गहन जांच शुरू की। मुआवजा वितरण में अनियमितताओं के आरोप में जांच के लिए सीबीआई ने यह कदम उठाया है। एसईसीएल द्वारा खदान क्षेत्र से प्रभावित लोगों को मुआवजा दिया जाना था, लेकिन इसमें कई गड़बड़ियों की शिकायतें सामने आईं। आरोप है कि प्रभावित परिवारों को सही मुआवजा नहीं मिला, जबकि कुछ अपात्र लोगों को अनुचित लाभ पहुंचाया गया।
सीबीआई के अधिकारी कड़ी सुरक्षा के बीच जांच कर रहे हैं और आसपास के क्षेत्रों में चर्चा का माहौल है। बताया जा रहा है कि छापेमारी के दौरान कई अहम दस्तावेज जब्त किए जाने की उम्मीद हैं। स्थानीय निवासियों में हलचल मच गई है और सभी की नजरें इस जांच के निष्कर्षों पर टिकी हुई हैं। फिलहाल सीबीआई के अधिकारियों ने इस मामले में कोई अधिकारिक बयान नहीं दिया है।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.