May 26, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


* 14 नग मोबाइल सहित 6 वाहन जप्त
त्रिनेत्र टाइम्स  कोरबा  जानकारी के अनुसार कोरबा जिले के बालको थाना अंतर्गत 18 नवंबर रविवार को रोगबहरी जंगल के बीच एक दर्जन से अधिक लोग जुए के फड़ में शामिल होकर हार-जीत का दाव लगा रहे थे, जिस पर पुलिस की टीम ने दबिश देते हुए सभी कथित आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ लिया है।
पुलिस ने उनके पास से नगदी रकम, मोबाइल फोन एवं वाहनों को भी जप्त किया है। बालको थाना क्षेत्र अंतर्गत रोगबहरी के जंगल में कथित आरोपियों द्वारा जुआ खेलने की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई जिस पर साइबर सेल कोरबा एवं बालको पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर दबीश दी। मौके पर से पुलिस ने 14 कथित आरोपियों को रंगे हाथों जुआ खेलते हुए पकड़ा है। जिनके पास से 12 हज़ार 50 रुपए नगदी रकम, 14 नग मोबाइल, 5 मोटरसाइकिल 1 कार को मौके से जप्त किया गया हैं।
उक्त कार्यवाही में बालको थाना प्रभारी अभिनव कांत सिंह, साइबर सेल से एएसआई अजय सोनवानी साथ साइबर सेल की टीम, बालको पुलिस से प्रधान आरक्षक नरेन्द्र, आरक्षक राजेंद्र यादव, आरक्षक अनिल साहू सहित हमराह स्टाफ की महत्व्पूर्ण भूमिका रही।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.