May 26, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा   प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी ऑवला नवमी दिनॉक 10.11.2024 दिन रविवार को श्री सप्तदेव मंदिर में धूमधाम से मनाया गया।
विदित हो कि आज के ही दिन मॉ श्री राणीसती दादी जी का जन्म हुआ था इस हेतु इस उत्सव को मंदिर में और भी हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस दिन प्रात मंदिर में 10.00 बजे से दादी जी की पूजा अर्चना की गई एवं श्री सप्तदेव मंदिर महिला मंडल के द्वारा भजन कीर्तन एवं अमृतवाणी किया गया एवं दोपहर 12.00 बजे दादी जी के जन्म की खुशी में केक काटा गया तत्पश्चात महिला मंडल के द्वारा ऑवला पेड के नीचे भोजन किया गया एैसी मान्यता है कि आज के दिन ऑवला पेड के नीचे खाना खाना शुभ होता है।
इस दिन मंदिर में दोपहर 2ः30 बजे से दादी जी की बेिटयों के द्वारा भव्य संगीतमय मंगलपाठ किया गया जिसमें बडी संख्या में भक्त महिलांए उपस्थित थी तत्पश्चात प्रसाद वितरित किया गया।
श्री सप्तदेव मंदिर परिवार ट्रस्ट ने इस दिन मंदिर में उपस्थित समस्त भक्तवृंदो को श्री राणीसती दादी जी के जन्मोत्सव की बधाई दी तथा दिनभर के लगातार कार्यक्रम के लिये सभी भक्तांे का आभार व्यक्त किया।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.