ग्राम सरमा से तनेरा रोड किनारे मस्ती करते नजर आए दंतैल



त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा जिले के वनमंडल कटघोरा क्षेत्र के पसान रेंज में 50 हाथियों का झुंड विचरण कर रहा है। ये हाथियों का दल रात्रि पहर में अलग-अलग क्षेत्र में पहुंच जाते हैं।
इसी कड़ी में दो दंतैल हाथी ग्राम सलमा से तनेरा रोड किनारे मस्ती करते नजर आए। वन विभाग की टीम उनकी निगरानी करती रही। हाथी एक-दूसरे को दौड़ते भी रहे। यह देखकर निगरानी टीम को पहले लगा कि आपस में लड़ रहे हैं, लेकिन यह हाथी मस्ती करते रहे। काफी देर बाद दोनों हाथी जंगल के भीतर चले गए। केंदई रेंज में एक दंतैल हाथी सरगुजा से पहुंचा है, जो अभी ग्राम उचलेंगा के जंगल में है। केंदई रेंजर अभिषेक दुबे ने बताया कि हाथियों की निगरानी अलग-अलग कई दल कर रहे हैं।

