February 13, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 


* सात दिवस में जवाब न मिलने पर एकपक्षीय कार्रवाई की चेतावनी
त्रिनेत्र टाइम्स   कोरबा  जानकारी के अनुसार नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने कार्यों के प्रति अरुचि और लापरवाही उजागर होने पर नगर पालिक निगम कोरबा के अधीक्षण यंत्री और सहायक अभियंता को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी है। 7 दिन के भीतर जवाब मांगा गया है।
संचालनालय, नगरीय प्रशासन एवं विकास, नवा रायपुर अटल नगर के द्वारा अधीक्षण अभियंता, नगर पालिक निगम कोरबा को जारी कारण बताओ नोटिस में कहा गया है कि 06 नवंबर को वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से नगरीय निकायों के कार्यों के समीक्षा के दौरान यह तथ्य सामने आया है कि नगर निगम कोरबा में 15वें वित्त आयोग, अधोसंरचना मद के कार्य में भौतिक/वित्तीय प्रगति अपेक्षा से कम है। संचालनालय से भुगतान हेतु राशि जारी होने के बाद भी भुगतान लंबित है। उक्त कृत्य आपका कार्य के प्रति अरूचि तथा लापरवाही को दर्शाता है। उपरोक्त संबंध में आपको प्रथम दृष्ट्या दोषी मानते हुए छत्तीसगढ़ नगर पालिक निगम (अधिकारियों तथा कर्मचारियों की नियुक्ति तथा सेवा के निबंधन एवं शर्ते) नियम 2018 एवं छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के तहत् आपके विरूद्ध क्यों न अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाए। इस संबंध में आप अपना उत्तर, पत्र प्राप्ति के 07 दिवस के भीतर अनिवार्य रूप से भेजें। समयावधि में आपका उत्तर प्राप्त न होने पर यह समझा जाएगा कि आपको अपने बचाव पक्ष में कुछ नहीं कहना है। नियमानुसार एक पक्षीय कार्यवाही की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि नगर निगम कांट्रेक्टर ऐशोसियेशन ने इस बारे में पूर्व में निगम आयुक्त को पत्र दिया था, लेकिन ठेकेदारों को भुगतान नहीं किया गया।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.