February 13, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा । उगते सूर्य को अर्घ्य के देने के साथ छठ महापर्व सम्पन्न हो गया। कोरबा के एस ई सी एल कॉलोनी स्थित शिव मंदिर छठ घाट में शुक्रवार को सुबह महिला मंडल की महिलाओं ने पूजा के लिए बनाए गए घाटों में जल में उतरकर भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया और परिवार की सुख समृद्धि की मंगलकामनाएं की।

इसके साथ ही 36 घंटे तक चले महाव्रत का पारायण भी किया। छठी मइया कर दें हर मुराद पूरी, घर-घर बांटे लड्डू व ठेकुआ का गीत गाते हुए शुक्रवार की सुबह एस ई सी एल स्थित शिव मंदिर में बनाए गए घाटों पर व्रती महिलाएं उमड़ पड़ीं। उगते सूर्य को अर्घ्य देकर 36 घंटे का निर्जला व्रत रखने वाली महिलाओं ने छठी मइया और सूर्य भगवान से अपनी संतानों, पति व परिवार की खुशियां मांगी। इसके बाद व्रत का पारायण किया। सुबह से ही छठ घाट में परिवार सहित महिलाएं सूर्य देवता के दर्शन कर अर्घ्य देने के लिए उपस्थित थी। शानदार भक्ति गीतों के बीच बच्चों ने जमकर आतिशबाजी भी की।शुक्रवार की सुबह छठ व्रतियों ने पूजन अर्चन कर उगते भगवान सूर्य को अर्घ्य देकर मंगल कामना की। इसके साथ ही आस्था के महापर्व छठ पूजा का समापन हुआ। इस अवसर पर व श्रीहित सहचरी सेवा समिति रवि शंकर शुक्ला नगर महिला मंडल की सदस्यों में श्रीमती Neeru राय, मंजू लता गुप्ता ,आशा पांडे, मीना ठाकुर, निव्या विनायक, कविता ,श्वेता दुबे, मेघा उपाध्याय, प्रियंका सिंह, भावना सोनकर, अंजना सिंह, सलीका गोयल ,मीनू शर्मा प्रियंका वर्मा, मीरा पांडे ,श्वेता शेट्टी, नेहा सिन्हा, किरण सिंह, अनीता राव, अंशु सिंह ,अर्चना सिंह ,आशा देवांगन ,मीरा, विदिशा बरनवाल, गीता ,गुड़िया सिंह, प्रियंका ,रजनी श्रीवास्तव, आभा प्रसाद ,राम उपाध्याय, रीना जयसवाल , भावना , श्रद्धा, कर्मी, सरिता राय ,सपना मिश्रा, सुचिता तिवारी ,तान्या सिंह, तुलसी मौर्य ,विनीता सिंह, योगिता, आकांक्षा ,प्रभा देवांगन, अहिल्या , दिव्यांशी, कुसुम प्रभा नायक, राजश्री पांडे, के साथ साथ बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.