आंगनबाड़ी कर्मी बैठे हड़ताल पर
1 min read



* मानदेय वृद्धि, पदोन्नति, नियमितीकरण आदि मांग लंबित होने लगा आरोप
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं/सहायिकाओं के द्वारा लंबित मांगों का निराकरण के लिए प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार 8 नवंबर को हड़ताल कर धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। इस संबंध में पूर्व में जिला प्रशासन को ज्ञापन देने के बाद आईटीआई तानसेन चौक पर एक दिवसीय प्रदर्शन जारी है। रैली निकालकर सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा।
इस संबंध में छ ग आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ की कोरबा जिलाध्यक्ष श्रीमती वीणा साहू ने बताया कि आंगनबाड़ी केन्द्रों में कार्यरत हम मेहनतकश महिला कर्मियों को जो मूलभूत सुविधा और लाभ केन्द्र और राज्य सरकार से मिलनी चाहिये उस पर सरकार का ध्यानाकर्षण करने हेतु आज एक दिवसीय धरना/प्रदर्शन में जिले भर से कार्यकर्ता सहायिका जिला मुख्यालय पहुंची हैं। प्रदेश के सभी जिलों में यह प्रदर्शन हो रहा है। संघ की एक अन्य पदाधिकारी सुचित्रा मानिकपुरी ने बताया कि बढ़ते मंहगाई के इस दौर में हम आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका आर्थिक रूप से मानसिक रूप से परेशान हैं, विभागीय काम के अलावा भी कई सारे काम लिया जाता है जिसके कारण विभागीय काम में बाधा उत्पन्न होती है। शासन-प्रशासन से हम आशा करते हैं कि मांगों का निराकरण करेंगे।


