May 26, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

त्रिनेत्र टाइम्स  कोरबा  बिलासपुर में एसईसीएल भू-विस्थापितों ने मुख्यालय का घेराव कर जमकर हल्ला बोला। प्रदर्शनकारियों में कुसमुंडा, गेवरा क्षेत्र के भू-विस्थापित भी शामिल थे। उन्होंने आरोप लगाया है कि एसईसीएल में अधिकारियो की मिलीभगत से नौकरी के नाम पर बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़ा किया गया है।
प्रदर्शनकारियों के मुताबिक खदान के लिए उनकी जमीन ली गई, लेकिन फर्जी दस्तावेज बनाकर दूसरों को नौकरी दे दी गई है। पूरे मामले की शिकायत कोल इंडिया तक की गई, लेकिन जांच के नाम पर केवल खानापूर्ति की जा रही है। प्रदर्शनकारियों ने भू-विस्थापितों को नौकरी देने की मांग की है।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि फर्जी दस्तावेजों से नौकरियां करने वाले ज्यादातर लोग चिरमिरी, गेवरा और कुसमुंडा की कोयला खदानों में काम कर रहे हैं। ऐसे लोगों की लंबी लिस्ट भी बनाई गई है, जिन्हें नियम-कानून को दरकिनार कर नौकरी दे दी गई है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.