May 26, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


त्रिनेत्र टाइम्स  कोरबा जिला क्षेत्र से लगे रायगढ़ जिले में जंगलों में विचरण करने वाले हाथियों के दल का नहाने का एक वीडियो सामने आया है। हाथियों के इस दल में कुछ बच्चे भी शामिल हैं। वन विभाग की टीम हाथियों के इस दल पर निगरानी बनाये हुए है।
वन विभाग के अधिकारियो ने बताया की यह वीडियो धरमजयगढ़ वन मंडल के लैलूंगा परिक्षेत्र के ग्राम अमलीडीही के जंगल का है। वीडियो में हाथियों की अद्भुत जलक्रीड़ा कैद हुई है। अधिकारियो के मुताबिक, जंगल में बनाए बांध में 29 हाथियों का एक दल एक साथ नहाते हुए दिखाई दे रहे हैं।
ये अनोखा दृश्य वन विभाग के ड्रोन कैमरे में कैद हुआ है। वीउियो में हाथियों का यह झुंड पानी पर खेलते हुए और मस्ती करते हुए नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि, जंगल में बने इस बांध में हाथी अक्सर पानी पीने आते हैं। वन विभाग ने इस खूबसूरत पलों को अपने कैमरे में कैद किया है।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.