May 26, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


त्रिनेत्र टाइम्स   कोरबा जिले के पसान थाना क्षेत्र अंतर्गत दैनिक उपयोग के लिए कराए गए बोर का पानी पीने के बाद दो लोगो की तबीयत बिगड़ गई। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। घर मालिक की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर इस बात का पता लगाया जा रहा है, कि आखिर बोर के पानी में जहरीला पदार्थ किसने, कब और क्यों मिलाया ?
प्रार्थी पीपरकुंडा पाली चौकी कोरबी थाना पसान निवासी ने आरोप लगाते हुए अपराध दर्ज कराया हैं की किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा उसके घर की बाड़ी में लगे बोर में जहरीला पदार्थ डाल दिया गया, जिसका सुबह खाना बनाने एवं पीने के लिए परिजन द्वारा उपयोग किया गया। इस पानी को पीने के बाद प्रार्थी की पत्नी और पड़ोस में रहने वाली महिला को चक्कर आने लगा, सिर भारी लगने लगा। तेजी से तबियत बिगड़ने लगी तो नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र खड़गवां में भर्ती कराया गया। बोर के पानी से कीटनाशक जैसी जहरीली बदबू आ रही है।
फिलहाल पसान पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध धारा 118(1)-BNS के तहत जुर्म दर्ज कर आगे की विवेचना कार्यवाही कर रही हैं।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.