March 30, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


त्रिनेत्र टाइम्स  कोरबा  वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने दीपावली के अवसर पर अपनी मां की कमी को याद करते हुए एक भावपूर्ण संदेश दिया। उन्होंने कहा कि “उनकी मां हमेशा कहती थीं कि दीपावली 365 दिन का सबसे बड़ा त्यौहार है, जिसमें हमें सुख-दुःख, जीत-हार और गिले-शिकवे पीछे छोड़कर नयी शुरुआत करनी चाहिए।”
अनिल अग्रवाल ने आगे कहा कि उनकी मां के इन विचारों ने उन्हें हमेशा आगे बढ़ते रहने की हिम्मत दी है। इस दीपावली पर, वेदांता ग्रुप की नंद घर पहल के बच्चों ने उन्हें खास दिए भेजे, जिन्होंने उनकी दीपावली को रोशन कर दिया। नंद घर पहल और फैक्ट्रियों के माध्यम से वे समाज, खासकर बच्चों और महिलाओं तक पहुंचकर रोजगार, पोषण और बेहतर जिंदगी का सपना देखते हैं। उनका सपना है कि आने वाले दिनों में बेटियां आगे बढ़कर नेतृत्व करें और हर घर में खुशियों का उजाला हो।
वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने सभी को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह त्यौहार आपके जीवन में नई ऊंचाइयां, नई उमंग और ढेर सारी खुशियां लेकर आए।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.