February 13, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


* घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया भर्ती
त्रिनेत्र टाइम्स  कोरबा जिलान्तर्गत विकासखंड पाली के ग्राम बतरा और ग्राम पोड़ी में लोमड़ी ने 6 लोगों पर हमला कर दिया। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया है। इस घटना से ग्रामवासियो में दहशत व्याप्त हैं। क्षेत्र में लोमड़ी के हमले से ग्रामीणों में वन विभाग को लेकर नाराजगी भी जाहिर की है।
ग्रामीणों का कहना है कि विभाग उत्पाती लोमड़ी को पकड़ नहीं पा रहा है। बताया जाता है कि लोमड़ी ने चार बच्चों के साथ ही एक महिला और बुजुर्ग पर हमला कर दिया। काटने से सभी 6 लोग घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाली में भर्ती कराया गया है। पोड़ी निवासी गीता बाई जंगल की ओर गई थी। इसी दौरान लोमड़ी ने हमला कर घायल कर दिया। वहीं नगराहीपारा से 3 लोगों में एक बुजुर्ग व दो बच्चे शामिल हैं। इसमें योगेश कुमार राज (11)वर्ष, अंश वीर मरावी (11)वर्ष व बुजुर्ग लाला राम मरावी (75)वर्ष शामिल हैं। सोनसरी निवासी राजेंद्र कुमार टेकाम (13)वर्ष व रितु कुमारी (11)वर्ष को गांव से लगे नदी किनारे लोमड़ी ने हमला कर घायल कर दिया। घायलों को पाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
ग्राम बतरा सरपंच रामायण देवी खुसरो ने पाली वन परिक्षेत्र अधिकारी संजय लकड़ा को इसकी जानकारी दी। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने बताया कि लोमड़ी जंगल में जा घुसा है। वन विभाग ने आसपास के गांवों में मुनादी कराकर लोगों को सतर्क किया है। लोमड़ी पागल हो गई है। जिसकी वजह से अलग-अलग स्थानों पर हमला कर रहा है। विभाग की ओर से घायलों को 500 रुपए तात्कालिक सहायता राशि दी गई हैं।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.