ग्राम मलगांव, झिंगटपुर, चैनपुर, सुवाभोंडी और अमगांव का किया गया विस्थापन
1 min read





त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा राज्य शासन की अधिसूचना क्रमांक बी-1-11-95-बाईस-पं-2- भाग चार दिनांक 23 फरवरी, 1999 द्वारा प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए एसईसीएल दीपका विस्तार परियोजना द्वारा अधिग्रहित किये जाने के फलस्वरूप आगामी 06 माह के भीतर वीरान हो जाने की स्थिति में छत्तीसगढ़ पंचायत राज अधिनियम 1993 की धारा 126 की उपधारा (2) के तहत् जनपद पंचायत कटघोरा अंतर्गत ग्राम पंचायत मलगांव एवं आश्रित ग्राम झिंगटपुर तथा जनपद पंचायत पाली अंतर्गत ग्राम पंचायत चैनपुर के आश्रित ग्राम सुवाभोंडी तथा ग्राम पंचायत अमगांव का विस्थापन किया गया है


