May 26, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


त्रिनेत्र टाइम्स  कोरबा  जिले में कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर के निदेशक शिक्षण डॉ. एस.एस. सेंगर का आकस्मिक आगमन हुआ। डॉ. सेंगर का आत्मीय स्वागत डॉ. एस.एस. पोर्ते अधिष्ठाता कृषि महाविद्यालय द्वारा किया गया। तत्पश्चात डॉ. सेंगर को महाविद्यालय का भ्रमण करवाया गया। भ्रमण में मुख्य रूप से महाविद्यालय में हो रहे गतिविधि विशेष कर उत्तर क्षेत्रीय खेल के आयोजन के संबंध में जानकारी दी गई एवं नए बनाए जा रहे खेल कूद मैदान से अवगत कराया गया।

तत्पश्चात निदेशक शिक्षण के द्वारा कृषि महाविद्यालय में स्थित कंप्यूटर प्रयोगशाला, लाइब्रेरी, मृदा विज्ञान प्रयोगशाला, कृषि कीट विज्ञान प्रयोगशाला, पैथोलॉजी प्रयोगशाला एवं मशरूम उत्पादन इकाई का निरीक्षण किया गया। अनुसंधान प्रक्षेत्र में हो रहे गतिविधियों से भी रूबरू हुए एवं फार्म में उपस्थित पालतू गायों एवं फॉर्म का भी निरीक्षण किया गया। महाविद्यालय के क्रियाकलापों को देखकर निदेशक शिक्षण सन्तुष्ट हुए। निरीक्षण के दौरान सहायक प्राध्यापक डॉ. गौतम प्रसाद भास्कर, डॉ. रोशन भारद्वाज एवं अन्य उपस्थित रहे।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.