February 13, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 

* त्यौहार को सावधानी से मनाने की अपील
त्रिनेत्र टाइम्स  कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने कोरबा की जनता को दीपावली पर्व की शुभकामनाएँ देते हुए उनसे अपील करते हुए कहा की सभी ये त्यौहार सावधानी और सतर्कता से मनाए।इस अवसर पर कोरबा पुलिस के द्वारा पाम्पलेट जारी कर सभी से इसका पालन करने आग्रह किया।
# जारी दिशा-निर्देश के अनुसार क्या करें
* एक बाल्टी पानी, एक नली और एक प्राथमिक चिकित्सा किट रखे अपने पास

 

* आतिशबाजी जलाने के लिए झुकने की बजाय लंबी मोमबत्ती का करें प्रयोग
* बच्चों पर हर समय रखें निगरानी
* आतिशबाजी जलाने के लिए जाएं किसी बड़े खुले स्थान पर
* उच्च गुणवत्ता वाले खरीदे पटाखे
* उपयोग किए गए पटाखों को फेंकने से पहले उन्हें डुबाए पानी की एक बाल्टी में
* शिशुओं को रखें हर समय घर के अंदर
* पटाखे जलाते समय मोटे सुती कपड़े पहनें ताकि आग से अधिकतम सुरक्षा हो सकें
* दिवाली की आतिशबाजी जलाते समय हमेशा जूते पहने
* एक समय में केवल एक ही पटाखे जलाएं
* पटाखों को आग के स्त्रोतों से दूर रखें
# जारी दिशा-निर्देश के अनुसार क्या न करें
* पांच वर्ष से कम उम्र के बच्चों को आतिशबाजी के पास न जाने दें
* बच्चों को कभी भी स्वयं पटाखे जलाने न दें
* जो पटाखे नहीं फूटे हैं, उन्हें दोबारा जलाने की कोशिश न करें
* कभी भी घर के अंदर या पार्किग क्षेत्र में पटाखे न जलाएं
* ढीले कपड़े न पहनें क्योंकि व आग पकड़ सकते हैं
* पटाखे कभी भी बेतरतीब ढंग से न फेंके या सभी चीजें एक साथ न जलाएं
* यदि उपर पेड़ या तार जैसी कोई बाधा हो तो कभी भी हवाई पटाखे न जलाएं
* जहां पटाखे रखे हो वहां कभी भी जलती हुई माचिस, अगरबत्ती या फुलझड़ी न छोड़ें।
कोरबा जिला पुलिस के द्वारा अपील की गई कि कोई भी घटना-दुर्घटना होने पर तत्काल 112 या 94791-93399 नंबर पर कॉल करे।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.