May 26, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 

* किया सीएसईबी चौकी का घेराव
त्रिनेत्र टइम्स   कोरबा अंचल के मध्य से होकर बहने वाली नहर में नहाने के लिए गई मॉं अपने दो बच्चों के साथ बह गई। माँ की लाश तुलसी नगर के पास बरामद कर लिया गया था, लेकिन दोनों बच्चों की तलाश अब भी जारी है। इस मामले को लेकर परिजन और बस्तीवासी ने बड़ी संख्या में सीएसईबी चौकी का घेराव कर दिया।

जानकारी के अनुसार अंचल के तुलसी नगर रातखार के मध्य निर्मित जोड़ा पुल के समीप का है, जहां वार्ड 14 पंप हाउस मैगजीनभाठा निवासी सुषमा मानिकपुरी 14 वर्षीय बेटी सिमरन और 8 साल के प्रतीक के साथ नहाने आई थी। सिमरन और प्रतीक नहाते समय पानी में बहने लगे उन्हें बचाने के लिए मां ने भी नहर में छलांग लगा दी।

तीन लोगों को बहते देख इन्हें बचाने के लिए दो युवकों ने नहर में छलांग लगाई। करीब 1 किलोमीटर आगे महिला की लाश मिली, वहीं उसके दोनों बच्चों की तलाश अब तक जारी है। 24 घंटा बीत जाने के बाद भी नहर में बह गए बच्चों का पता नहीं चल पाया, इस बात को लेकर परिजन व बस्तीवासी बड़ी संख्या में सीएसईबी चौकी पहुंचकर चक्काजाम करके सीएसईबी चौकी का घेराव कर जल्द ही बच्चों की तलाश करने की मांग करने लगे। पुलिस के अधिकारी परिजनों को समझाने में लगे हुए हैं, परिजनों का घेराव समाचार लिखे जाने तक जारी है।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.