February 13, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

*श्री धनवन्तरी जयंती समारोह*
*राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस समारोह*

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा *हमारे लिए बड़े ही गर्व की बात है की प्रतिवर्ष की भाँति इस वर्ष भी विश्व कल्याण की मंगल भावना, आरोग्य, धन संपदा के संरक्षण एवं संवर्धन की कामना तथा “वसुधैव कुटुम्बकम” की पवित्र भावना के साथ सर्वे भवन्तु सुखिनः, सर्वे सन्तु निरामयाः, की प्रार्थना के साथ आयुर्वेद प्रवर्तक भगवान श्री धनवन्तरी जी की जयंती एवं राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस ” वैश्विक स्वास्थ्य के लिए आयुर्वेद नवाचार ।” की थीम पर*

*माननीय श्री लखन लाल देवांगन जी वाणिज्य, श्रम एवं उद्योग मंत्री छत्तीसगढ़ शासन के मुख्य आतिथ्य में एवं माननीय डॉ.उदय शर्मा जी जिला आयुर्वेद अधिकारी कोरबा की अध्यक्षता में*

*जांजगीर- चाम्पा जिले एवं कोरबा जिले के एक शाम शहीदों के नाम के सुप्रसिद्ध गायक डॉ.रवि शराफ जी एवं श्री संदीप शर्मा जी की सुमधुर आवाज में देशभक्ति गीतों की शानदार प्रस्तुति के साथ*

*धनवन्तरी जयंती समारोह एवं राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस का आयोजन “वैश्विक स्वास्थ्य के लिए आयुर्वेद नवाचार” की थीम पर शिव औषधालय, आयुष मेडिकल एसोसिएशन, आरोग्य भारती, लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट, विश्व हिंदु परिषद एवं पतंजलि चिकित्सालय के संयुक्त संयोजकत्व में श्री शिव औषधालय एमआईजी 20 आर.पी.नगर फेस 2 शिवाजी नगर रोड निहारिका कोरबा में रखा गया है।*

*आइये हम समस्त चिकित्सक ,आयुर्वेद मनीषी ,आयुर्वेद प्रेमीजन एवं आयुर्वेद में आस्था रखने वाले हम सभी लोग बंधु-बांधवों मित्रों सहित मिलकर आयुर्वेद प्रणेता भगवान श्री धनवन्तरी जी की जयंती एवं राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस को हर्षोल्लास से मनाएं।*

 

 

🙏🙏

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.