कोरबा पुलिस झंडा दिवस के अवसर में रक्षित केंद्र और अग्रसेन कॉलेज में आयोजित किए गए कार्यक्रम



* कोरबा पुलिस के द्वारा आयोजित में की गई विभिन्न प्रतियोगिताएँ
* पुलिस झंडा दिवस के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का किया जा रहा आयोजन
* राष्ट्र निर्माण में पुलिस की भूमिका विषय में आयोजित की गई प्रतियोगिता

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा पुलिस मुख्यालय से प्राप्त निर्देशानुसार पुलिस स्मृति दिवस (21 अक्टूबर) से राष्ट्रीय एकता दिवस (31 अक्टूबर) तक पुलिस झंडा दिवस के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर जिले के शहीद वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। जिसके अंतर्गत पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन पर रक्षित केंद्र में और महाविद्यालय में सेमिनार, व्याख्यान, चित्रकला, खेलकूद, मेहंदी, निबंध और रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इसी कड़ी में रक्षित केंद्र और अग्रसेन कॉलेज में ‘राष्ट्र निर्माण में पुलिस की भूमिका’ विषय में विभिन्न प्रतियोगिताएँ सेमिनार, व्याख्यान, चित्रकला, खेलकूद, दौड़, गोला फेंक और रंगोली का आयोजन किया गया। जिसमें पुलिस परिवार के सदस्यों और महाविद्यालय के विद्यार्थीयो ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। सभी को पदक और प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया गया।
उल्लेखनीय हैं की कोरबा जिले के 12 शहीद जवानों के योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

