February 13, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


त्रिनेत्र टाइम्स  कोरबा जिले के ग्राम छुरीवासी जो जल संकट से जूझ रहे हैं, उनके लिए राहत की खबर है। जानकारी के अनुसार सर्विस पाइपलाइन के लिए प्रशासन ने 9.50 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान कर दी हैं। 14 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित जल आवर्धन का काम 9 साल बीत जाने के बाद भी पूरा नहीं हो पाया है। योजना के तहत दर्री बांध का पानी को उपचारित कर नगर तक पहुंचाना था। पूरी राशि ट्रीटमेंट प्लांट बनाने और डांड़गांव हसदेव नदी से मेन पाइपलाइन बिछाने में खर्च हो गए। अतिरिक्त लागत बढ़ने के कारण नया पाइपलाइन बिछाने का काम शुरू नहीं हुआ। राशि स्वीकृति के साथ ही पीएचई विभाग ने निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी हैं।

 

वर्तमान में नगर में पानी की आपूर्ति 22 साल पुराने नलजल योजना से हो रही है। जिस समय योजना की शुरूआत की गई तब यहां की आबादी लगभग ढाई हजार थी। नगर पंचायत बनने के बाद आबादी 7 हजार से भी अधिक हो गई है। वर्तमान में लगे पुराने पाइपलाइन से से इतने लोगों के लिए पानी की आपूर्ति संभव नहीं है। जल आवर्धन शुरू होने से लोगों को आए दिन होने वाली पेयजल समस्या से मुक्ति की आशा बन गई थी। जगह-जगह से टूट चुके पाइपलाइन से मटमैला पानी आने से समस्या फिर से विकट हो गई है।
बताया जा रहा हैं की जल आवर्धन को मूर्तरुप दिए जाने के लिए तीन चरणों में काम किया जाना था। इसमें दर्री बांध से छुरी तक मेन पाइप बिछाना, जल उपचार संयंत्र तैयार करना व नगरीय क्षेत्र में नया सर्विस पाइपलाइन बिछाना शामिल था। तीनों कार्य के लिए अलग-अलग निविदा की गई थी। प्रथम और दूसरे चरण के कार्य में जल उपचार संयंत्र और दर्री बांध से छुरी तक पाइप बिछाने का काम तो हुआ लेकिन पूरे नगर में एक साथ पानी आपूर्ति के लिए पाइपलाइन से पानी आपूर्ति की योजना अधूरी रह गई।
बहरहाल नगरीय निकाय चुनाव की निकटता को देखते शासन ने नगर में पेयजल आपूर्ति सुदृढ़ करने के निर्माण राशि की स्वीकृति दे दी है। नगर पंचायत क्षेत्र में महत्वपूर्ण शैक्षणिक संस्थान नवोदय व एकलव्य विद्यालय का संचालन हो रहा है। दोनों ही आवासीय संस्थानों में 1500 छात्र-छात्राएं पढ़ाई कर रहे हैं। भूमिगत जल स्त्रोत का पानी दोनों संस्था के लिए पर्याप्त नहीं है। यहां हर साल होने वाली इस समस्या को देखते हुए जल आवर्धन में दोनों शैक्षणिक संस्थानों को भी जल आपूर्ति से जोड़ा गया है। नया पाइपलाइन विस्तार से शैक्षणिक संस्थानों को पेयजल से मुक्ति मिलेगी। छुरी नगर में जल आवर्धन योजना के लिए रिटर्न केनाल से नगर तक पानी पहुंचाने का काम पूरा किया जा चुका है। वर्तमान में पुराने पाइपलाइन से जल आपूर्ति की जा रही है। नए पाइपलाइन विस्तार के लिए 9.50 करोड़ की स्वीकृति मिल चुकी है। निविदा की प्रक्रिया के बाद काम शीघ्र भी शुरू किया जाएगा

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.