May 27, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा जिले में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय में विशेष आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव और कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।
उक्त कार्यक्रम में अहिल्याबाई होल्कर के जीवन और उनके जनहितकारी कार्यों पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यह आयोजन समिति का उद्देश्य है कि लोगों को उनके जीवन संघर्ष और नेतृत्व कौशल के बारे में जानकारी मिले और युवा पीढ़ी उनके जीवन से प्रेरणा ले सके।
कार्यक्रम का आयोजन 23 अक्टूबर को प्रातः 10:30 बजे महाविद्यालय के सभागार में किया जाएगा। आयोजन समिति ने सभी से अनुरोध किया है कि वे इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें और अपने बच्चों को भी साथ लाएं।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.