May 27, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


* 2030 लीटर डीजल और 2 वाहन जप्त
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा श्रीमती नेहा वर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक दर्री विमल कुमार पाठक के मार्गदर्शन पर लगातार जुआ, सट्टा, आबकारी, नारकोटिक्स एक्ट एवं अवैध गतिविधियों पर कार्यवाही हेतु निर्देशित करने के परिपालन में थाना प्रभारी दीपका प्रेमचंद साहू के नेतृत्व में दीपका पुलिस टीम के द्वारा लगातार सख्त कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में गेवरा खदान में गाड़ियों से डीजल चोरी करने वाले गिरोह पर सख्त कार्यवाही करने में दीपका पुलिस को सफलता प्राप्त हुई है।
जानकारी के अनुसार 20 अक्टूबर को थाना दीपका में रिपोर्ट दर्ज कराई गयी कि गेवरा खदान से अज्ञात व्यक्तियों द्वारा संगठित रूप से डीजल की चोरी की जा रही है, उक्त रिपोर्ट को तत्काल संज्ञान में लेते हुए दीपका पुलिस की टीम गठित कर मुखबीर सूचना प्राप्त कर डीजल चोरी करने वाले गिरोह को खदान क्षेत्र से पकड़ा गया और उनके कब्जे से 58 जरीकेन में 2030 लीटर डीजल सहित घटना में उपयोग किए 2 नग वाहन को जप्त किया गया है। घेराबंदी कर घटना को अंजाम देने वाले गिरोह के 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिन्हें न्यायिक रिमांड में भेजा गया हैं।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.