लाफा सरपंच सहित जनपद अधिकारियों पर लगा पंचायत खाते से राशि गबन का आरोप



* सचिव, उपसरपंच व पंचो ने की कलेक्टर से लिखित शिकायत
* कलेक्टर ने जांच उपरांत दिया कार्यवाही का भरोसा
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ग्रामीण जनता को जरूरी सुविधाएं देने के लिए शासन- प्रशासन भले ही लाखों रुपए विकास योजनाओं के लिए पंचायत को जारी करती है। लेकिन भ्रष्ट्राचार की मंशा के चलते उन योजनाओं का क्रियान्वयन जमीनी स्तर पर बेहद कम ही हो पा रहा हैं। इसकी एक बानगी पाली जनपद पंचायत के लाफा ग्राम पंचायत में देखने मिली।
जानकारी के अनुसार आरोप हैं की यहां की निर्वाचित सरपंच ने जनपद अधिकारियों की मिलीभगत से सचिव के डिजिटल हस्ताक्षर का उपयोग कर 7 लाख 33 हजार पंचायत खाते से निकाल गबन कर लिया हैं। इसको लेकर सचिव, उपसरपंच, पंचो ने कलेक्टर को शिकायत पत्र सौंप उचित कार्यवाही करने मांग की हैं।
जनपद पंचायत पाली के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत लाफा के उपसरपंच, सचिव और पंचों ने यहां की सरपंच व जनपद पंचायत कार्यालय के अधिकारियों के खिलाफ 7 लाख 33 हजार रुपए के गबन का आरोप लगाते हुए तत्काल दोषियों के विरुद्ध आपराधिक प्रकरण दर्ज करने की मांग कलेक्टर से करी हैं। अपने लिखित शिकायत में कहा हैं कि ग्राम सभा मे बिना प्रस्ताव पारित हुए और बिना सचिव के जानकारी सचिव के डिजिटल हस्ताक्षर का प्रयोग कर 7 लाख 33 हजार की रकम सरपंच ने 15वें वित्त आयोग खाते से निकालकर बंदरबांट कर लिया है। जिसकी लिखित शिकायत सचिव ने 06 मार्च को जनपद पंचायत पाली के सीईओ और 03 अप्रैल को पाली थाने में दी उक्त को दंडित करने मांग की है।

