February 13, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


त्रिनेत्र टाइम्स  कोरबा  सार्वजनिक क्षेत्र के वृहद उपक्रम कोल् इंडिया के अधीन संचालित एसईसीएल बिलासपुर की कोरबा-पश्चिम क्षेत्र में स्थापित खुले मुहाने की गेवरा कोयला परियोजना अंतर्गत एसईसीएल की मेगा परियोजना में छत्तीसगढ़ किसान सभा के नेतृत्व में भू-विस्थापितों ने एसईसीएल के खिलाफ प्रदर्शन कर उन्होंने अपने लंबित रोजगार प्रकरणों के निराकरण की मांग करी। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि एसईसीएल के अधिकारी उनके अधिकारों को छीनने की कोशिश कर रहे हैं और केवल कोयला उत्पादन को बढ़ावा देने में रुचि रखते हैं।
प्रदर्शनकारियों ने प्रदर्शन करते हुए चेतावनी दी हैं कि अगर उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो वे अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे और कोल परिवहन को बंद कर देंगे। उन्होंने मांग करी कि वन टाइम सेटलमेंट के तहत रोजगार के पुराने लंबित मामलों का जल्द से जल्द निराकरण किया जाए और जिनकी जमीन अधिग्रहण की गई है, उन्हें बिना शर्त रोजगार प्रदान दिया जाए।
जानकारी के अनुसार बिलासपुर मुख्यालय में वार्ता के बाद उच्च अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि वे लंबित रोजगार प्रकरणों का निराकरण करेंगे। इसके बाद हड़ताल समाप्त हुई। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में भू-विस्थापित शामिल थे, जिनमें रेशम यादव, दामोदर, सुमेंद्र सिंह ठकराल सहित अन्य शामिल थे।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.