विभिन्न मांगों को लेकर मड़वा संयंत्र के सामने किया धरना प्रदर्शन
1 min read



त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा-चांपा मार्ग में स्थापित मड़वा ताप विद्युत कामगार और भू-विस्थापित श्रमिक संघ द्वारा भू-विस्थापितों को नौकरी देने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है।
छत्तीसगढ़ राज्य एटक के महामंत्री हरिनाथ सिंह और जिला परिषद के उपाध्यक्ष महेशराज सिंह बनाफर अनिश्चितकालीन हड़ताल को समर्थन देते हुए धरने में शामिल हुए। महासचिव श्री सिंह ने कहा कि सभी भू-विस्थापितों द्वारा अपने हक की लड़ाई लड़ी जा रही है, वो सराहनीय कदम है। आप सभी शांति भाव से अपनी लड़ाई लड़ रहे हैं। सभी को सफलता जरूर मिलेगी। छत्तीसगढ़ राज्य एटक आपके आंदोलन का समर्थन करता है और जब तक आपको नौकरी नहीं मिल जाती, हम आप सभी के साथ खड़े रहेंगे। वहीं श्री बनाफर ने कहा कि हम सभी जिला परिषद के साथियों का भी सहयोग आप के साथ है। आपकी लड़ाई कठिन जरूर है, पर सफलता जरूर मिलेगी।
इस अवसर पर जिला सचिव राजेश शुक्ला, अध्यक्ष सुधीर यादव, रघुनंदन सोनी, श्याम कुमार बरेठ, लोचन, अनुराधा शुक्ला, आशा सोनी, रानू वैष्णव, नसीम बानो, संगीता सावरकर, जानकी पटेल, नवधा बरेठ, शिवनाथ बरेठ, सरजू बरेठ, लक्ष्मीनारायण साहू, अनंद राम साहू सहित अन्य उपस्थित थे।


