May 27, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


त्रिनेत्र टाइम्स  कोरबा  महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल सर्विस ऑर्गेनाइजेशन “मीशो” एक अंतर्राष्ट्रीय संस्था है, जिसका उद्देश्य भगवान महावीर के सिद्धांत से मानवता की सेवा करना और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना है।
इसी कड़ी में कोरबा चैप्टर के अपने नए पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण पुराना बस स्टैंड स्थित जैन भवन में आयोजित होगा। इस अवसर पर नए मनोनीत पदाधिकारी अध्यक्ष महावीर जैन, सचिव संतोष जैन सहित सभी पदाधिकारी अपने पदों की शपथ लेंगे और संस्था के उद्देश्यों को पूरा करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करेंगे।
इस कार्यक्रम में मुख्य अथिति के रूप में अंतर्राष्ट्रीय महासचिव वीर लोकेश कावड़िया रायपुर शपथ अधिकारी के रूप में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। वीर अशोक कुमार जैन अध्यक्ष छत्तीसगढ़ तथा वीर राजेंद्र जैन महासचिव छत्तीसगढ़ की भी गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।
यहां यह बताना लाजमी है कि यह संस्था प्रथम दिवस ही आंखों की नि:शुल्क जांच एवं नि:शुल्क चश्मा वितरण करने हेतु घंटाघर स्थिति वर्धमान ज्वेलर्स में सुसज्जित एम्बुलेंस जिसमें उच्च तकनीक से सुसज्जित मशीन एवं टेक्नीशियन के साथ उपलब्ध रहेंगे एवं कोरबा की जनता को इसका लाभ देंगे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.