February 13, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


* मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार का अवसर
* आवेदन की अंतिम तिथि 23 अक्टूबर
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा जिलान्तर्गत कटघोरा नगर पालिका परिषद निर्वाचन 2024 के लिए मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन 16 अक्टूबर को किया गया, यह सूची तहसील कार्यालय कटघोरा, नगर पालिका परिषद कार्यालय कटघोरा और सभी वार्डों के मतदान केंद्रों पर आम नागरिकों के निरीक्षण के लिए उपलब्ध कराई गयी हैं। नागरिकों को मतदाता सूची में नाम जोड़ने सुधार करने या नाम हटाने के लिए 16 अक्टूबर से 23 अक्टूबर तक दोपहर 3:00 तक आवेदन प्रस्तुत किया जा सकता हैं।
संबंधित नागरिक अपने वार्ड के मतदान केंद्रों में जाकर प्राधिकृत अधिकारियों को आवेदन दे सकते हैं इसके अलावा दावा/आपत्तियां 4 नवंबर तक एसडीएम कार्यालय कटघोरा या तहसीलदार कार्यालय कटघोरा के पास जमा किया जा सकता है। मतदाता सूची में किसी भी तरह के बदलाव सुनिश्चित करने के लिए निर्धारित समय सीमा का पालन करना अनिवार्य है। ताकि आगामी चुनाव प्रक्रिया में नागरिकों की भागीदारी सुचारू रूप से सुनिश्चित की जा सके।
नगर पालिका परिषद कटघोरा के वरिष्ठ पार्षद व वर्तमान अध्यक्ष रतन मित्तल ने मतदाता सूची के प्रारंभिक प्रकाशन का स्वागत करते हुए कहा “यह लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा है नागरिकों को अपने नाम जोड़ने, सुधारने या हटाने के लिए पर्याप्त समय और अवसर दिया जा रहा हैं।”
अध्यक्ष श्री मित्तल ने आगे कहा कि नगर पालिका परिषद कटघोरा के सभी वार्ड के आम नागरिक जो 18 वर्ष से अधिक के हो गए हैं वह मतदान केंद्र में जाकर अपना नाम जुड़वा सकते हैं। नगर के सभी नागरिकों को यह सूची देखने और त्रुटि सुधार करने का अधिकार दिया गया है।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.