February 13, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 हर्षोल्लास के साथ वार्ड क्रमांक 16 चारपारा कोहड़िया में मना दशहरा उत्सव

 देर रात तक देवी जागरण में शामिल हुए हजारों लोग

त्रिनेत्र टाइम्स  कोरबा। वार्ड क्रमांक 16 चारपारा कोहड़िया में गुरुवार को आयोजित भव्य दशहरा उत्सव और देवी जागरण में हज़ारों की संख्या में लोग शामिल हुए।
इस अवसर पर शिव मंदिर प्रांगण में मंच पर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए कोरबा के विधायक और वाणिज्य उद्योग और श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने कहा की आज इस भव्यता भरे ऐतिहासिक दशहरा उत्सव में शामिल हुए सभी ईष्ट जनों को विजयदशमी के पर्व की बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। उन्होंने कहा की दशहरा केवल श्रीराम की रावण पर विजय का प्रतीक नहीं है, बल्कि यह बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देता है। हमें इस पर्व से प्रेरणा लेकर समाज में एकता, शांति और विकास का मार्ग अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम वर्षों से दशहरा पर्व बड़े ही उत्साह के साथ मनाते आ रहे हैं। यह पर्व हमारी संस्कृति को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि यह पर्व हमें और हमारी आने वाली पीढ़ियों को सिखाता है कि जिस प्रकार भगवान श्रीराम ने अपने जीवन में कठोर संघर्ष कर बुराई पर विजय प्राप्त की। उसी प्रकार हमें भी सत्य के मार्ग पर चलकर अपने जीवन की बाधाओं पर विजय प्राप्त करनी चाहिए।। मंत्री श्री देवांगन ने कहा की इस भव्य दशहरा उत्सव में हर वर्ष गांव के सभी लोगों द्वारा मिलजुकर कार्यक्रम को और भव्य बनाया जा रहा है वॉर्ड आज एकजुट की मिशाल है। हमारे पूर्वजों द्वारा प्रारंभ किए गए इस अमूल्य दशहरा उत्सव धरोहर को आज हम सभी मिल जुलकर सहेज कर रखें हुए हैं।

इसी तरह वार्ड के पार्षद श्री नरेंद्र देवांगन ने कहा की कोहड़िया में 24 वर्ष पूर्व लोगों को एकता के सूत्र में बांधने के लिए यह पर्व प्रारम्भ किए गए थे। आज भी हमारे दिवगंत हुए वरिष्ठ जनों के बताए हुए मार्ग पर भव्य दशहरा उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा की वार्ड में सड़क किनारे पेवर ब्लॉक, नाली, सड़क, सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य प्रारंभ किए जा रहे हैं।मंचीय कार्यक्रम के बाद प्रभु श्री राम की झांकी को मंत्री श्री देवांगन समेत सभी अतिथियों द्वारा पूजन अर्चना कर दशहरा मैदान के लिए रवाना किया गया। यहां से करमा नृत्य की अगुवाई में हज़ारों की संख्या में लोग दशहरा मैदान पहुंचे। जहां जय जय श्री राम के उद्घोष के साथ रावण के 80 फीट ऊंचे पुतले का दहन किया गया।रावण दहन के पश्चात भव्य देवी जागरण कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। जश्गीत गायक श्री देवेश शर्मा ने देर रात तक देवी भक्ति के भजनों की प्रस्तुति दी।।
कार्यक्रम में मुख्य तौर पर भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ राजीव सिंह, सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष देवेंद्र पांडेय, भाजपा प्रदेश कार्य समिति के सदस्य अशोक चावलानी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी, नरेंद्र पाटनवर,उमा भारती सराफ, रुक्मणि नायर, अग्रवाल सभा कोरबा अध्यक्ष राजेन्द्र अग्रवाल, दर्री मंडल अध्यक्ष ईश्वर साहू, कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्ष अजय विश्वकर्मा, बांकीमोगरा मंडल अध्यक्ष मनीष मिश्रा, रजनीश देवांगन,राकेश नागरमल अग्रवाल, योगेश मिश्रा, दुष्यंत शर्मा, तुलसी ठाकुर, नारायण ठाकुर, लक्ष्मण श्रीवास, मनोज लहरे, पार्षद धनश्री साहू, फिरत साहू, विजय साहू, मनोज यादव,मुकुंद सिंह,नवीन ठाकुर,कपूरचंद पटेल,वैभव शर्मा, अनिल यादव, शैलेन्द्र यादव, राम कुमार राठौर, मुकुंद सिंह कंवर,नरेंद्र गोस्वामी उपस्थित रहे।।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.