May 27, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


* हाथी के कुनबे को नींद से जगाना पड़ा महंगा
त्रिनेत्र टाइम्स  कोरबा  जानकारी के अनुसार कोरबा जिलान्तर्गत कटघोरा वनमंडल के ग्राम लमना के पास हाथियों का कुनबा आराम कर रहा था। इसी दौरान वन विभाग के कर्मियों के द्वारा उन्हें जंगल की ओर खदेड़ने के लिए टार्च की रोशनी मारी गई जिससे हाथियों की नींद खुल गई। गुस्साए हाथियों ने वनकर्मियों को दौड़ा दिया। इस दौरान पूरा जंगल हाथियों की चिंघाड़ से गूंज उठा। वन कर्मियों ने बड़ी मुश्किल से अपनी जान बचाई अन्यथा कोई बड़ी घटना हो सकती थी।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.