July 22, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 

त्रिनेत्र टाइम्स राहुल दंतेवाड़ा   छत्तीसगढ़ प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय,पूर्व मुख्यमंत्री व विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह,वन व प्रभारी मंत्री दंतेवाड़ा केदार कश्यप,लोकप्रिय सांसद बस्तर महेश कश्यप एवं दंतेवाड़ा जिला संगठन प्रभारी श्रीनिवास मद्दी का बस्तर की आराध्य माँ दंतेश्वरी के पावन धरा दंतेवाड़ा में आगमन हुआ,पुलिस लाइन कारली हेलिपैड में दंतेवाड़ा भाजपा जिलाध्यक्ष व विधायक चैतराम अटामी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओ ने स्वागत किया | नवरात्री के दुसरे दिन मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दंतेवाड़ा पहुँच देवी दर्शन किये और शंकनी- डंकनी तट पर बने भव्य मंदिर कॉरिडोर एवं अन्य कार्यो का लोकार्पण किया | तत्पश्चात सर्किट हॉउस दंतेवाड़ा में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय,विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह,वन व प्रभारी मंत्री दंतेवाड़ा केदार कश्यप,बस्तर सांसद महेश कश्यप,जिला संगठन प्रभारी दंतेवाड़ा श्रीनिवास मद्दी,दंतेवाड़ा जिलाध्यक्ष व विधायक चैतराम अटामी भाजपा कार्यकर्ताओ व प्रशासनिक अधिकारियों से रूबरू हुए | मुख्यमंत्री साय और अन्य नेताओ ने सर्किट हॉउस परिसर के गार्डन में वृक्षारोपण भी किया | कार्यक्रम के पश्चात दंतेवाड़ा कारली पुलिस लाइन हेलिपैड से निर्धारित कार्यक्रम के तहत बीजापुर के लिये मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय व नेतागण रवाना हुए |

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.