February 14, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा जशपूर जिले के पत्थलगांव थाना क्षेत्र से लंबे समय बाद आदतन बावन हूरों के इश्कबाजों को आखिरकार पुलिस ने धर दबोचा है। ऐसी कार्यवाही कर आज पत्थलगांव पुलिस में यह साबित कर दिया है कि कोई भी अपराधी अब बख्से नहीं जायेंगे। पुलिस पर आरोपियों की ताबड़तोड़ कार्यवाही को देखते हुए आम जन में यह चर्चाये आम है कि बकरे की अम्मा, आखिर कब तक खैर मनाएगी।

आपको बता दें कि पत्थलगांव पुलिस को इस रेड में बड़ी कामयाबी मिली है। लोगों का यह भी कहना है कि ये जुवाड़ी हमेशा से ही पुलिस की गिरफ्त से बच निकलते थे पर आज इनका सामना पुलिस से हो ही गया। वहीं प्राप्त जानकारी अनुसार सभी जुवाडियो को पकड़ लिये जाने की खबर नगर में आग की तरह फैल गयी है इनके पास बहुत मोटी रकम पकड़े जाने की बातें भी सामने आ रही है।

अब देखना यह होगा कि इन 9 जुवेडियो पर किस तरह की कार्यवाही की जाती है। आपको यह भी बताना लाजमी होगा कि आरोपियों को बचाने बिचौलियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।

विश्वस्त सूत्रों ने बताया कि पकड़ाए गए आरोपियों में माया , कन्हैया , जितेंद्र सोनी, देवराज अग्रवाल, शिव सिदार , मनु महंत, राम सीतापुर, राकेश सीतापुर, अगनेश्वर वैष्णो ये 9 लोगो को पकड़े गए हैं वहीं यह भी बताया जा रहा है कि कई जुवाड़ी मौके से फरार होने में कामयाब हो गए।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.