उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा का जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने किया आत्मीय स्वागत*


त्रिनेत्र टाइम्स दंतेवाड़ा राहुल *दंतेवाड़ा, 06 अक्टूबर 2024*/ स्थानीय कारली पुलिस लाईन हेलीपैड में उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के एक दिवसीय दंतेवाड़ा जिले के प्रवास में दंतेवाड़ा आगमन पर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने आत्मीय स्वागत किया।


उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा के साथ में कृषि एवं आदिवासी विकास विभाग मंत्री श्री राम विचार नेताम और वन मंत्री श्री केदार कश्यप भी आये। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष व विधायक दंतेवाड़ा श्री चैतराम अटामी,पूर्व मंत्री महेश गागड़ा सहित क्षेत्र के अन्य जनप्रतिनिधियों और बस्तर आईजी श्री सुन्दरराज पी, डीआईजी श्री कमलोचन कश्यप, कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी, एसपी श्री गौरव राय तथा जिला प्रशासन के अन्य अधिकारियों ने स्वागत किया।

