July 5, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


त्रिनेत्र टाइम्स    कोरबा __  भाजपा व भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार भाजयुमो कोरबा द्वारा सदस्यता रथयात्रा अभियान का शुभारंभ राम जानकी मंदिर सीतामढ़ी से किया गया। कोरबा भाजपा तथा भाजपा युवा मोर्चा के वरिष्ठ पदाधिकारीयों द्वारा यात्रा रथ को पूजा अर्चना पश्चात हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। रथयात्रा कोरबा व कोसाबाड़ी मंडल से गुजरती हुई दर्री मंडल पहुंची। रथ यात्रा अभियान की शुरुआत कोरबा सीतामढ़ी स्थित राम जानकी मंदिर से पुराना बस स्टैंड तक बाइक रैली निकालकर की गई। तत्पश्चात रथ यात्रा पुराना बस स्टैंड से निकलकर नया बस स्टैंड, अप्पू गार्डन, बुधवारी बाजार, निहारिका चौपाटी होते हुए दर्री मेन मार्केट व एनटीपीसी गेट पहुँची जहां रथयात्रा का समापन हुआ।हर जगह रथ यात्रा का स्वागत बड़े जोर शोर से किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं द्वारा कोरबा मंडल, कोसाबाड़ी मंडल व दर्री मंडल में सदस्यता अभियान चलाया गया।

 

 

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ राजीव सिंह, महामंत्री संतोष देवांगन, भाजयुमो प्रदेश महामंत्री अंकित जायसवाल, जिलाध्यक्ष पंकज सोनी, महामंत्री नरेंद्र देवांगन,उपाध्यक्ष रंजू यादव, यात्रा प्रभारी सुभाष राठौर,प्रीति स्वर्णकार, मंडल अध्यक्ष रामावतार पटेल, मुकुंद सिंह,महामंत्री दीनदयाल पटेल, राहुल शुक्ला, पिंकू रंजन समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.