February 14, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

*मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित सरकार के मंत्री होंगे कार्यक्रम में शामिल*

त्रिनेत्र टइम्स    रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के नए अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर कल 5 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज स्थित हॉकी स्टेडियम के पास युवा आयोग कार्यालय में पदभार ग्रहण करेंगे। युवा आयोग अध्यक्ष पदभार ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित सरकार के मंत्री कार्यक्रम में शामिल होंगे। 24 सितम्बर को विश्व विजय सिंह तोमर को छत्तीसगढ़ युवा आयोग का अध्यक्ष बनाया गया। विश्व विजय सिंह तोमर लगातार संगठन से जुड़कर काम कर रहे हैं वे अभी वर्त्तमान में भारतीय जनता युवा मोर्चा सरगुजा के जिलाध्यक्ष हैं। संगठन के प्रति समर्पित विश्वविजय सिंह तोमर ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़कर सबसे पहले कार्य करना शुरू किया था। उसके बाद भारतीय जनता युवा मोर्चा के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन कुशलतापूर्वक करते हुए नगर निगम अंबिकापुर में पार्षद का चुनाव भी जीता।

सरगुजा जिले में युवाओं के बीच बेहतर कार्य तथा पार्टी,संगठन से युवाओं को जोड़ने की उनकी कला और व्यक्तिगत रूप से समर्पण के भाव ने ही आगे बढ़ाया। विश्वविजय सिंह तोमर वर्ष 2019 के नगरीय निकाय चुनाव में उस समय चर्चा में आए थे जब उन्होंने कांग्रेस के मजबूत वार्ड को भाजपा की झोली में डाला था। पहली बार पार्षद निर्वाचित हुए विश्वविजय सिंह तोमर ने निगम की बैठकों में तथ्यों के साथ बात रखने की अपनी कला से भी सभी को परिचित कराया।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.