February 14, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


त्रिनेत्र टाइम्स  कोरबा जिला मुख्यालय से करीब 70 किमी दूर बड़गांव पंचायत बारिश के समय दो भागों में बंट जाता है। जानकारी के अनुसार बांगो बांध का डुबान क्षेत्र होने से ग्राम के गंधार नाले में पानी भरा रहता है। ग्राम बड़गांव के खालपारा के साथ ग्राम चिकटीगड़ई से संपर्क टूट जाता है। इससे विद्यालय जाने वाले छात्र व ग्रामीण नाव का सहारा लेते हैं।
ग्रामीणों ने बताया की यह स्थिति बारिश के बाद दिसंबर तक रहती है। पानी कम होने पर लोग आसानी से आवाजाही करते हैं। यह दोनों बस्ती मुख्य मार्ग से कट जाती है। यहां पुल बनाने की घोषणा पूर्व में की गयी पर पूरी नहीं हुई। सड़क मार्ग से जाने पर 15 से 20 किमी लामपहाड़ की ओर से घूमना पड़ेगा। विद्यालय जाने वाले विद्यार्थी आराम से नाव चला लेते हैं।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.