February 14, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


* काम करने वाला वाहन चालक ही निकला मास्टरमाइंड
* रातों रात अमीर बनने करी चोरी
* 04 कथित आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
त्रिनेत्र टाइम्स  कोरबा अंचल में 17 अगस्त को प्रार्थी आकाश लांबा के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गयी थी कि वह टी.पी. नगर कोरबा क्षेत्र में लांबा एंटरप्राइजेस नामक टायर दुकान का संचालन करता है। जहां अज्ञात चोर के द्वारा 16/17 अगस्त की दरमियानी रात्रि में दुकान के छत से अंदर घुसकर अलमारी में रखे करीब 14000 रुपए चोरी कर लिये है।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 492/2024 धारा 331(4),305A BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया एवं मामले की कायमी के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। मामले की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यू.बी.एस. चौहान के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक भूषण एक्का के पर्यवेक्षण में आरोपियों की धर-पकड़ एवं प्रभावी कार्यवाही हेतु चौकी प्रभारी सीएसईबी एवं साइबर सेल प्रभारी कोरबा को दिशा-निर्देश प्राप्त हुआ। वरिष्ठ अधिकारियों से प्राप्त दिशा-निर्देश के परिपालन में चौकी प्रभारी सीएसईबी उप निरीक्षक लक्ष्मण प्रसाद खूंटे एवं साइबर सेल प्रभारी सहायक उपनिरीक्षक अजय सोनवानी द्वारा अपने अधीनस्थ कर्मचारी के सहयोग से सीसीटीवी कैमरा फुटेज के आधार पर संदेही 4 आरोपी को पकड़ कर पूछताछ करने पर मुख्य आरोपी द्वारा बताया गया कि वह विगत 4 साल से लांबा इंटरप्राइजेस टी.पी. नगर कोरबा में वाहन चालक के रूप में काम करते आ रहा है, तथा दुकान मालिक द्वारा दुकान में अकसर अधिक रकम रखते देखने से जल्द ही अमीर बनने की लालच में अपने तीन सहयोगी साथियों के साथ मिलकर कुल रकम 16000/- चोरी करना स्वीकार किया तथा चोरी के रकम को आपस में बांट कर वर्तमान में खर्च हो जाना बताया गया। मामले में आरोपियों को 31 अगस्त को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय में पेश किया गया तथा आरोपियों का जेल वारंट बनने पर जिला जेल कोरबा में दाखिल किया गया है।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.