July 22, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


* 10 साल पुराने स्थाई वारंट की भी हुई तामील
* 26 स्थाई और 98 गिरफ्तारी वारंट को पकड़ा विशेष अभियान चलाकर
त्रिनेत्र टाइम्स  कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर बेसिक पुलिसिंग के तहत जिले में शांति व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण के लिए कथित फरार वारंटियों के विरुद्ध विशेष अभियान के निर्देश दिए गए, जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यूबीएस चौहान एवं नेहा वर्मा के पर्यवेक्षण में जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी थाना प्रभारी के द्वारा कार्यवाही की गयी।
जानकारी के अनुसार पुलिस के अधिकारी/कर्मचारियों के द्वारा सभी थाना क्षेत्रान्तर्गत फरार वारंटियों की सूची तैयार कर थाना स्तर पर टीमें बनाई गई, जिसके द्वारा सक्रिय मुखबीरों से सूचनाओं लेकर एवं दीगर जिले के फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी गयी। विशेष कर कई सालों से फरार वारंटियों की भी पता तलाश कर दबिश दे संलिप्त वारंटियों की गिरफ्तारी की गई। बताया जा रहा हैं की कोरबा पुलिस के द्वारा अब तक 26 स्थाई वारंट और 98 गिरफ्तारी वारंट सहित कुल 124 वारंट तामील किए गए।
इसी कड़ी में थाना कटघोरा के द्वारा 10 साल से फरार वारंटी को गिरफ्तार किया गया। 10 स्थाई और 10 गिरफ्तारी वारंट थाने के द्वारा तामील कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल दाखिल किया गया।
थाना दर्री के द्वारा 14 वारंटी को पकड़ कर जेल दाखिल किया गया। थाना उरगा के द्वारा 4 स्थाई और 9 गिरफ्तारी वारंट तामील कर कुल 13 को जेल दाखिल किया। पहले भी कोरबा पुलिस के द्वारा अभियान चला 316 वारंट की तामिली की गई थी।
इस अभियान में जिले के सभी थाना ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और वारंटी की गिरफ्तारी की गयी। जिसके अंतर्गत मानिकपुर, बालको, सिविल लाइन, सीएसईबी, उरगा, दर्री, कुसमुंडा, बाँकीमोंगरा, हरदीबाजार, दीपका, करतला, कटघोरा, बांगो, कोरबी सभी थाना के द्वारा जिले के साथ-साथ दीगर जिले में भी दबिश देकर फरार वारंटी की पता तलाश किया गया। फरार वारंटियों के खिलाफ कोरबा पुलिस के द्वारा विशेष अभियान आगे भी जारी रहेगा।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.