लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल द्वारा कैंसर पीड़ित को आवश्यक दवाईयां एवं 50 हजार की दी गयी आर्थिक सहायता



* पीड़ित मानवता की सेवा करना हमारा परम धर्म-लायन डाॅ. राजकुमार अग्रवाल
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा-चांपा मार्ग में संचालित लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल के संरक्षक एवं नितेश कुमार मेमोरियल लायंस पब्लिक स्कूल के चेयरमेन पीएमजेएफ लायन डाॅ. राजकुमार अग्रवाल के द्वारा कोरबा निवासी सुरेश सिंह जो कि कैंसर रोग से पीड़ित है, उनको उनके निवास स्थान पर जाकर आवश्यक इंजेक्शन एवं दवाईयों के साथ-साथ 50 हजार रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की।
इस पर सुरेश सिंह सहित उनके परिजनो ने पीएमजेएफ लायन डाॅ. राजकुमार अग्रवाल को उनके इस निःस्वार्थ सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। पीएमजेएफ लायन डाॅ. राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि लायंस क्लब में हमें सदैव पीड़ित मानवता की सेवा का पाठ सिखाया जाता है, आज हमने सुरेश सिंह की सहायता मानवता के नाते की हैं।
उल्लेखनीय हैं की इससे पूर्व भी कोरोना काल के दौरान पीएमजेएफ लायन डाॅ. राजकुमार अग्रवाल द्वारा जगह-जगह पर मास्क, खाद्य पदार्थो के साथ-साथ कोविड सेंटर में उपचार हेतु आये नागरिको के लिए बरपाली तहसीलदार को 1 लाख रूपये की सहायता प्रदान की गयी थी।

