July 22, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


* कटघोरा क्षेत्र का मामला
* बीसी खेलने वाले व्यापारी सन्न
त्रिनेत्र टाइम्स  कोरबा जिले के तहसील कटघोरा में एक सनसनीखेज मामले का खुलासा हुआ है।
जानकारी के अनुसार कटघोरा शहर में व्यापारियों ने बीसी सट्टा ग्रुप बनाकर एक व्यापारी को महीने की वसूली का जिम्मा सौंपा था। कई सालों से चल रहे इस खेल में एक व्यापारी को मुखिया बनाया गया था। उस व्यापारी ने लगभग 90 लाख रुपए की चपत बीसी खेलने वाले व्यापारियों को लगा रुपये लेकर फरार हो गया है।
बताया जा रहा है कि वह जाते-जाते एक लेटर लिखकर गया जो कटघोरा शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है। इसी बीच चर्चाओं में अब यह मामला पुलिस के पास भी पहुंच गया है। बीसी में पैसा लगाने वाले उन व्यापारियों की भी पुलिस अब पहचान कर रही है, जो यह अवैध खेल खेलते रहे। फिलहाल पुलिस को रिपोर्ट लिखाये जाने का इंतजार है। बताया जा रहा है कि कटघोरा नगर और भी बीसी गिरोह सक्रिय हैं, लेकिन इस मामले की हवा उड़ते ही वे लोग अपना पैसा सुरक्षित होने की तस्दीक में जुट गए हैं।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.