July 22, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

*-पूरी भव्यता और गरिमा के साथ मनाया गया 78 वां स्वतंत्रता दिवस*

*-कदम-ताल मिलाते हुए परेड की टुकड़ियों का मार्च पास्ट रहा आकर्षण का केंद्र*

त्रिनेत्र टाइम्स राहुल   दंतेवाड़ा जिले में देश की आजादी का अमृत महोत्सव पर 78 वां स्वतंत्रता दिवस गरिमामय वातावरण में मनाया गया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज जिला मुख्यालय दंतेवाड़ा के शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला खेल मैदान में आयोजित स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि बस्तर लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री महेश कश्यप ने आन-बान और शान का प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की ओर से छत्तीसगढ़ में हुए चहुमुखी विकास का संदेश आम जनता तक पहुंचाया।

उन्होंने कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी और पुलिस अधीक्षक श्री गौरव रॉय के साथ परेड की सलामी ली।कार्यक्रम में सलामी के पश्चात मुख्य अतिथि ने शान्ति और प्रेम के प्रतीक सफेद कपोत और हर्ष व उल्लास के प्रतीक रंगीन गुब्बारे आसमान में छोड़े और सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनांए दी। राष्ट्रगान की धुन पर तीन राउंड में हर्ष फायर किया गया।समारोह में परेड की टुकड़ियों द्वारा सधे हुए और कदम-ताल मिलाते हुए शानदार मार्च पास्ट किया गया,जो आकर्षण का केंद्र रहा। मुख्य अतिथि ने सभी प्लाटून कमांडरों से परिचय प्राप्त किया और उनके साथ फोटो सेशन कराया। समारोह में मुख्य अतिथि श्री महेश कश्यप ने नक्सल हिंसा में शहीद हुए जिले के जवानों के बलिदान को याद किया | गरिमामय स्वतंत्रता दिवस समारोह में स्कूली छात्र-छात्राओं ने आदिवासी संस्कृति और देश भक्ति पर शानदार प्रस्तुती दी। स्वतंत्रता दिवस समारोह में विधायक चैतराम अटामी समेत अन्य जनप्रतिनिधि व वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी,मीडिया प्रतिनिधी, गणमान्य नागरिक,स्कूली बच्चे तथा बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित हुए ।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.