July 22, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


* महिला चिकित्सक के हत्यारे को फांसी देने की मांग करने निकाला कैंडल मार्च
* घटना के बाद चिकित्सको में भारी आक्रोश
* आपातकालीन सुविधा के लिए रहेंगे उपलब्ध
त्रिनेत्र टाइम्स   कोरबा  पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चिकित्स्क बीजी कर मेडिकल कॉलेज में एक महिला चिकित्सक से दुष्कर्म करने के बाद हत्या को लेकर हर तरफ विरोध जारी है। आरोपियों को फांसी देने की मांग चिकित्सक संगठन समेत विभिन्न क्षेत्र से जुड़े लोग कर रहे हैं।
इसी कड़ी में जिला मेडिकल कॉलेज के चिकित्सक इस घटना के बाद काफी आक्रोशित है और विरोध में कैंडल मार्च निकाला जिला मेडिकल कॉलेज परिसर पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कैंडल मार्च के बाद सभी ने घटना की निंदा की और भारत सरकार से मांग की है कि दोषियों को दंडित करे। एक्ट आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग की है।
इसके विरोध में कोरबा जिला मेडिकल कॉलेज के चिकित्सक सुबह से ही विरोध कर हड़ताल पर रहेंगे ओपीडी सुविधा बंद रहेगी वहीं आपातकालीन के लिए दो चिकित्सक उपलब्ध रहेंगे।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.