February 15, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


* हायर सेकेण्डरी स्कूल में बच्चों को यातायात नियम, साइबर अपराध और गुड टच बैड टच के बारे में दी गयी जानकारी
त्रिनेत्र टाइम्स   कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के दिशा-निर्देशन में कोरबा जिले में सजग कोरबा के तहत जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। थाना/चौकी प्रभारीगण के द्वारा उनके थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले स्कूल/कॉलेज में जाकर बच्चों को जागरूक किया जा रहा है।
इसी क्रम में चौकी जटगा के द्वारा हायर सेकेण्डरी स्कूल जटगा में बच्चों को सजग किया गया। बच्चों को सड़क दुर्घटनाओं की संख्या अधिक होने की बात बताते हुए लोगो को शराब पीकर गाड़ी नहीं चलाने एवं यातायात नियमों का पालन करने को कहाँ गया। हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग करने एवं मालवाहक गाड़ियों में सवारी नहीं बैठाने के संबंध में भी बताया गया। वहाँ उपस्थित लोगो को डायल 112 एवं हाईवे में आपातकालीन डायल 1033 के बारे में जानकारी दी गयी।
बैठक में नवीन क़ानून के बारे में जागरूक किया गया जो 1 जुलाई से लागू हुए है। उपस्थित बच्चों को गुड टच-बैड टच के बारे में भी अवगत कराया गया। अभी के मौसम के बारे में बताया गया जिसमें बरसात के समय गाज गिरने से, जहरीले सांप बिच्छू के डसने, बारिश में उप नदी नाले में बहने, गंदे पानी के उपयोग करने एवं बरसाती बीमारियों से बचने के उपाय एवं त्रिकोण के बारे में बताया गया।
इसके अतिरिक्त उपस्थित बच्चों को साइबर अपराध होने पर नजदीकी थाने या साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 में तुरंत फोन कर अपनी शिकायत दर्ज करवाना है। एटीएम संबंधी ठगी के संबंध में बच्चों को जागरूक किया गया, और सोशल मीडिया के दुष्परिणामों से अवगत कर जानकारी दी गयी।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.