February 15, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


त्रिनेत्र टाइम्स  कोरबा जिले में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी राज्य स्थापना दिवस 01 नवंबर के अवसर पर राज्य के सबसे उत्कृष्ठ कृषक को डॉ. खूबचंद बघेल कृषक रत्न पुरस्कार वर्ष 2024 प्रदान किया जाएगा। पुरस्कार प्राप्त करने हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं जिसे कृषि विभाग के विकासखंड कार्यालय से निःशुल्क प्राप्त किया जा सकता है। निर्धारित प्रपत्र में आवेदन पूर्ण रूप से भर कर सम्बंधित वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कार्यालय में जमा कर सकते हैं।
आवेदन पत्र के साथ सफलता की कहानी अधिकतम दो पेज, उत्कृष्ठ कार्यां की रंगीन छायाचित्र और वीडियो सीडी संलग्न करना होगा। आवेदनकर्ता को छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना तथा विगत 10 वर्षों से कृषि कार्य छत्तीसगढ़ राज्य में कर रहा होना अनिवार्य है। ऐसे कृषक ही आवेदन कर सकेंगे जिसकी कुल आमदनी में से 75 प्रतिशत् केवल कृषि से हो एवं किसी भी प्रकार का सिंचाई शुल्क/सहकारी बैंकों का कालातीत ऋण न हो।
* चयन का मापदंड
चयन व मूल्यांकन मापदंड के तहत फसल में विविधीकरण और उत्पादकता वृद्धि के लिये नवीन कृषि तकनीकी अपनाने का स्तर होना चाहिए। उन्नत कृषि तकनीकी के प्रचार-प्रसार व अन्य कृषकों द्वारा अपनाने के लिए प्रेरित करने के लिये प्रयास किया गया हो। विगत तीन वर्षां में विभिन्न फसलों के उत्पादकता का स्तर कृषि व सहयोगी क्षेत्र में कृषक द्वारा किया गया हो।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.