February 15, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


त्रिनेत्र टाइम्स  कोरबा  जानकारी के अनुसार एक दंतैल हाथी कोरबा-पश्चिम क्षेत्र हरदीबाजार, भिलाईबाज़ार के रास्ते से ग्राम खोडरी में घुस आया है। ग्राम खोडरी के खटाल में घुस कर 5 दुधारू पशु सहित अन्य मवेशीको कुचल दिया गया। बताया जा रहा हैं की वह ग्राम खोडरी के वृंदावन में घुसा हुआ है, वन विभाग की टीम व कुसमुंडा पुलिस टीम ग्राम खोडरी पहुंच चुके हैं। हाथी को देखने लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा है।
हाथी लोंगो को देख कर हमलावर बन चुका है, वन विभाग की टीम को सूचना देने के बाद वन विभाग अमला भी पहुंच चुकी है। लोगों से अपील भी कर रहें हैं कि हाथी के नजदीक न जाएं। भीड़ इक्कट्ठा न करें। हाथी को जंगल की ओर खदेड़ने के लिए रेसक्यू शुरू किया गया है।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.