July 22, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


* यात्री बस और ट्रेलर पलटी घाट में, रेस्क्यू जारी
त्रिनेत्र टाइम्स    कोरबा जिले में भीषण सड़क हादसा घटित हुआ है।
जानकारी के अनुसार कोरबा जिलान्तर्गत तारा घाटी के पास मोरगा चौकी क्षेत्र में यात्रियों से भरी बस और ट्रेलर वाहन के बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इस हादसे के बाद दोनों वाहन 20 फीट गहरी खाई में जा गिरे। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया और यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में करीब एक दर्जन से अधिक यात्रियों के घायल होने की जानकारी दी जा रही हैं। कुछ लोग गंभीर रूप से घायल बताये जा रहे हैं। वहीं बस में एक युवती फंसी हुई है, जिसका रेस्क्यू किया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, तारा घाटी के पास 35 यात्रियों से भरी बस और ट्रेलर में भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी की दोनों वाहन हादसे के बाद 20 फीट गहरी खाई में जा गिरे। हादसे के बाद खाई में गिरने से ट्रेलर वाहन बस के ऊपर आ गिरा। जिससे कई यात्री बस के अंदर फंस गए। घटना की सूचना मिलते ही मोरगा चौकी प्रभारी नवीन पटेल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और यात्रियों को बाहर निकालने का काम शुरू किया। हादसे में 12 लोगो को चोंटे आई है, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है।
वहीं बस के अंदर एक युवती फंसी हुई है, जिसे बाहर निकालने के लिए गैस कटर और अन्य उपकरणों का उपयोग किया जा रहा है। चौकी प्रभारी नवीन पटेल ने बताया कि रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी है और युवती को सुरक्षित निकालने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.