February 15, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


त्रिनेत्र टाइम्स  कोरबा जिले के कोरबा-पश्चिम हरदीबाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत एसईसीएल के खदान प्रभावित ग्राम भिलाईबाज़ार, रलिया में एक भटके हुए हाथी के आ जाने से क्षेत्र में दहशत फैल गई है।
जानकारी के अनुसार हाथी हरदीबाजार के रास्ते रलिया-सरईपाली नर्सरी होते हुए सुबह लगभग 5:30 बजे क्षेत्र में देखा गया। गांव में हाथी के आने की जानकारी सुबह-सुबह कुछ बाइक सवार ग्रामीणों को हुई तो उसे खदेड़ने के लिए पीछे लग गए। हाथी ग्राम रलिया के बाजार के पास बस्ती जाने वाले मुख्य मार्ग से गुजर रहा था कि उसका सामना मॉर्निंग वॉक पर निकली गायत्री राठौर 55 वर्ष नाम महिला से हो गया। हाथी को एकाएक सामने देखकर गायत्री जब तक संभाल पाती, हाथी ने उसे सूंड में उठाकर पटक दिया और आगे बढ़ गया। वह हार्डवेयर दुकान के संचालक रामचंद्र राठौर की भाभी हैं गायत्री राठौर जिन्हें उपचार हेतु कोरबा लाया गया है। हाथी को देखने व खदेड़ने के लिए ग्रामीण उसके पीछे जा रहे हैं।
हाथी को अंतिम बार ग्राम नरईबोध की ओर जाते देखा गया है। सूचना उपरांत वन अमला सक्रिय होकर हाथी को खदेड़ने में जुट गया है। खदान प्रभावित इलाके में हाथी के आने की यह दूसरी घटना है। इससे पहले करीब 2 साल पूर्व 5-6 हाथियों का झुंड ग्राम रेकी, नेवसा के पास तक पहुंच गया था।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.