February 15, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

बैठक में भागीदारी सुनिश्चित कर कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारी

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा   देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी जी ने हमेशा की तरह गणतंत्र दिवस सहित स्वतंत्रता दिवस से पूर्व देश का गौरव प्रतीक तिरंगे को हर घर और जन तक पहुंचाने और सभी में देशभक्ति की भावना को जागृत रखने इस अभियान की शुरुआत की गई थी । जिसके बाद हर वर्ष समय समय पर भाजपा द्वारा ऐसे आयोजनों पर विशेष तैयारियों के साथ पूरे जोश और उत्साह पूर्वक ऐसे कार्यक्रमों को सफल बनाने भागीदारी निभाई जाती रही । जिस तारतम्य में 15 अगस्त 2024 के अवसर पर केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान और प्रदेश नेतृत्व के दिशा निर्देश पर कोरबा जिले अंतर्गत जिला भाजपा कार्यालय में बैठक आयोजित की गई ।

बैठक का मंच संचालन जिला महामंत्री संतोष देवांगन के द्वारा किया गया । बैठक में उपस्थित भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को जिला अध्यक्ष डॉ राजीव सिंह ने 11 से 14 – 13 से 15 सहित आगामी समस्त गतिविधियों पर नगर , शहर ,वार्ड, बूथ सहित पंचायत स्तर पर समिति और टोलियां बनाकर आयोजनों को सफल बनाने दिशा निर्देश दिया गया । जिसमे मुख्य रूप से आगामी आयोजन में 11 से 14 अगस्त तिरंगा यात्रा युवा मोर्चा के द्वारा निकाला जाना तय हुआ । 13 से 15 अगस्त तक भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिलेवासियों और बच्चों के साथ प्रत्येक घर और व्यावसायिक केंद्रों में तिरंगा फहराने की भागीदारी सुनिश्चित की । 12 से 14 अगस्त महापुरुषों की प्रतिमा और स्मारकों के आसपास स्वच्छता कार्यक्रम और 13 से 15 अगस्त महापुरुषों और वीर सपूतों की प्रतिमाओं स्मारकों पर माल्यार्पण कार्यक्रम पर जिला अध्यक्ष ने जिम्मेदारी तय की ।

इसी तरह भारत का विभाजन तथा अभूतपूर्व मानव विस्थापन और पलायन की दर्दनाक दास्तान पर संगोष्ठी करते हुए 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस एक काला अध्याय जिसे देशवासियों को याद दिलाने और लाखों की संख्या में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देने स्मरण कराया गया ।

जिला प्रभारी गोपाल साहू ने भाजपा कार्यकर्ताओं को आगामी आयोजित अन्य गतिविधियों से अवगत कराते हुए कहा की माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का अभियान एक पेड़ मां के नाम पर जिस तरह हर स्तर पर सभी लोग पेड़ लगाने की शुरुआत कर चुके है उसी तरह आप सभी कार्यकर्ताओं को एक पेड़ मां के नाम अभियान को जन जन तक पहुंचाते रहना है और लोगों को पेड़ लगाने और उन्हे बचाने के लिए प्रेरित करना है ।

जिला प्रभारी गोपाल साहू ने बताया की हमेशा की तरह आगामी आयोजित सभी कार्यक्रमों को सरल ऐप पोर्टल पर जरूर अपलोड करें । उन्होंने बैठक में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं को केंद्र और प्रदेश नेतृत्व द्वारा निर्देशित गतिविधियों पर विचार साझा किया गया और उस पर तत्परता से अमल करने की बात कही गई ।

बैठक में जिलाध्यक्ष डॉ राजीव सिंह, जिला प्रभारी गोपाल साहू, महामंत्री संतोष देवांगन, जिला कोषाध्यक्ष गोपाल मोदी, जिला उपाध्यक्ष डॉ आलोक सिंह, आकाश सक्सेना, उमाभारती सराफ, जिला मीडिया प्रभारी मनोज मिश्रा, सह प्रभारी पवन सिन्हा, नवदीप नंदा, किशन अग्रवाल, विकास अग्रवाल, सोनू भाटिया, टेकचंद अग्रवाल, ज्योति वर्मा, शैल राठौर, विकास झा, सतीश झा, पंकज सोनी, नरेंद्र देवांगन, ईश्वर साहू, हरीश थरवानी, परविंदर सिंह, श्याम लाल मरावी, रामकुमार त्रिपाठी, मनीष मिश्रा, रंजू यादव, अजित्व कैवर्त, उदय शर्मा, दिव्यांश अग्निहोत्री सहित भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे ।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.