कोरबा शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष बने बलराम



त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा शासकीय हाई व हायर सेकेंडरी विद्यालयों के शाला प्रबंधन और विकास समिति अध्यक्ष का मनोनयन कलेक्टर द्वारा किया गया गया है। जिसमें करतला विकासखंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक में विद्यालय तुमान के शाला प्रबंधन विकास समिति अध्यक्ष के रूप में बलराम वैष्णव को जिम्मेदारी दी गई है। कलेक्टर द्वारा मनोनयन आदेश जारी किया गया है। श्री वैष्णव ने मनोनयन के बाद कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है वे उसका पूरी इमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे। शाला विकास व विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा मिले इसका प्रयास किया जाएगा।

