February 15, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


त्रिनेत्र टाइम्स  कोरबा  छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा पिछले दिनों कोरबा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी संबित मिश्रा का तबादला कलेक्टर बीजापुर कर दिया गया है। उनके रिक्त स्थान पर किसी की पदस्थापना शासन ने नहीं की है।
इधर व्यवस्था के तहत कोरबा कलेक्टर अजीत वसंत ने जिला सीईओ के अवकाश में जाने के फलस्वरूप एक आदेश जारी कर 4 से 11 अगस्त 2024 तक के लिए जिला पंचायत में पदस्थ उप संचालक सुश्री जूली तिर्की को जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी का प्रशासनिक प्रभार अस्थायी तौर पर सौंपा है। वे अपना वर्तमान दायित्व भी निभाती रहेंगी

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.